भुवनेश्वर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन पर विभिन्न विचारकों द्वारा प्रस्तुत किये गये विचारों का संकलन विचारकों की दृष्टि में एकात्म मानववाद पुस्तक के ओड़िया अनुवाद का 25 सितंबर को विमोचन किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता षाड़ंगी एक विशेष कार्यक्रम में इसका विमोचन करेंगी। युवा पत्रकार व लेखक रितेश पृषेठ ने इस पुस्तक का ओड़िया भाषा में अनुवाद किया है।
इस विमोचन कार्यक्रम में पद्मश्री देवी प्रसन्न पटनायक, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण पंडा व भुवनानंद त्रिपाठी भी उपस्थित रहेंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए पृषेठ ने कहा कि ओड़िया भाषा में पंडित दीनदयाल के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए काफी कम पुस्तकें उपलब्ध हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक इस कमी को पूरा करने में सहायक होगी।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
