Home / Odisha / ओडिशा में भारत जोड़ो यात्रा 31 अक्टूबर को होगी शुरू

ओडिशा में भारत जोड़ो यात्रा 31 अक्टूबर को होगी शुरू

  •  रमेश ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया

  •  बीजद और भाजपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया

भुवनेश्वर। ओडिशा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 31 अक्टूबर को शुरू होगी। यह जानकारी आज यहां देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी, आरएसएस और बीजू जनता दल पर करारा हमला बोला। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जोरों पर चल रही है। राहुल गांधी द्वारा 7 सितंबर को शुरू की गई यात्रा आज 11वें दिन में प्रवेश कर गई है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक का 3,500 किलोमीटर का मार्च 150 दिनों में पूरा होगा और 12 राज्यों को कवर किया जायेगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मौजूदगी में भुवनेश्वर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान रविवार को कहा कि ओडिशा में भारत जोड़ो यात्रा 31 अक्टूबर, 2022 को शुरू की जायेगी।
इस दौरान रमेश ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश को एकजुट करने और साथ ही कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास है। जयराम रमेश ने कहा कि बीजद और भाजपा यहां ओडिशा में लड़ते हैं, लेकिन वे दिल्ली में एकजुट हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजद और भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और उनमें कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि
जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को बैठने के लिए कहते हैं, तो वह बैठते हैं और उनके सांसद भी वही करते हैं, जो पीएम कहते हैं। देश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साध रही है, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा ओडिशा भाजपा और बीजद के खिलाफ होगी।
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि भाजपा ने रोजगार के सपने दिखाये थे और किसानों के मुद्दों को हल करने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने का वादा किया था, लेकिन वे सभी मोर्चों पर बुरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां की सत्तारूढ़ बीजद सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, क्योंकि उसके नेता आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी सहित केंद्र के किसी भी कदम का विरोध नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक सरकार पिछले 22 वर्षों में लोगों को रोजगार, सिंचाई सुविधाएं और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने में विफल रही है। सड़क नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही है। हम यहां 31 अक्टूबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे और ओडिशा में 2250 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
भाजपा ने किया पलटवार

आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि कांग्रेस को एकजुट करने के लिए कुछ प्रयास करने की आवश्यकता है। दोनों वरिष्ठ नेताओं, जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह को पहले फेविकोल गम की तलाश करनी चाहिए, जो उनकी पार्टी को एकजुट कर सके। पहले से ही पीएम मोदी देश को एकजुट करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और कांग्रेस को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Share this news

About desk

Check Also

मुख्यमंत्री ने उत्कलमणि गोपबंधु दास को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधानसभा परिसर में पौधारोपण किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *