Home / Odisha / कांग्रेसियों ने गृहमंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा, फूंका पूतला

कांग्रेसियों ने गृहमंत्री अमित शाह का मांगा इस्तीफा, फूंका पूतला

  • दिल्ली दंगा का विरोध, दर्जनों कांग्रेसी आंदोलन में हुए शामिल

संबलपुर। दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगे के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए शुक्रवार को कांग्रेसियों ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूतला फूंका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता डीएम कार्यालय के समक्ष जमा हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारे लगाए। तत्पश्चात आंदोलित कांग्रेसियों ने अमित शाम का पूतला फूंक डाला। आंदोलन में उपस्थित जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू ने कहा कि दिल्ली एक केन्द्र शासित प्रदेश है। वहां के सुरक्षा की जिम्मेदारी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कंधो पर है। इसके बावजूद दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे ने घनघोर रूप धारण कर लिया और दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। देश के सर्वोच्च न्यायलय ने भी साफ कर दिया है कि दिल्ली का दंगा रोकने में दिल्ली पुलिस पूरी तरह नाकाम रही। इन हालातों में केन्द्र सरकार के क्रियाकलापों पर सवालिया निशान लगाया जाना लाजिमी है। श्री गुरू ने कहा कि एक सोची-समझी राजनीति के तहत दिल्ली में दंगा भडक़ाया गया। जिसमें दर्जनों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसके लिए पूरी तरह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाम को जिम्मेदार माना जाना चाहिए। जिला कांग्रेस केन्द्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करता है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आनेवाले दिनों में जिला कांग्रेस की ओर से आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उस दौरान यदि कानून-व्यवस्था भंग होगी तो इसकी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार को उठानी पड़ेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू के नेतृत्व में हुए इस आंदोनल में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

Share this news

About desk

Check Also

नवरंगपुर में बीमार शिशु को 30 से अधिक जगह गर्म लोहे से दागा

झोलाछाप के इलाज से हालत बिगड़ी नवरंगपुर। जिले में अंधविश्वास के कारण एक माह के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *