Home / Odisha / बाढ़ प्रभावित इलाके की सूची से भापुर, खंडपड़ा व गणिआ प्रखंड गायब
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बाढ़ प्रभावित इलाके की सूची से भापुर, खंडपड़ा व गणिआ प्रखंड गायब

  •  बाढ़ प्रभावित लोगों में दिखा आक्रोश

  •  मानवाधिकार आयोग में दाखिल की गई याचिका

भुवनेश्वर। नयागढ़ जिले के भापुर, खंडपड़ा व गणिआ प्रखंड में बाढ़ के बावजूद इन्हें बाढ़ प्रभावित घोषित नहीं किया गया है। प्रशासन के इस रुख लोगों में आक्रोश है। बाढ़ के दौरान कथित प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ राज्य मानवाधिकार आयोग में अधिवक्ता अभिलाष पंडा ने एक याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए मानवाधिकार आयोग ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी दी है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पंडा ने बताया कि इन प्रखंडों के 20 से अधिक पंचायतों में बाढ़ के कारण भारी नुकसान हुआ है। लोगों की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है, लेकिन प्रशासन की तत्परता नहीं दिख रही है। इस कारण बाढ़ संबंधित फोटो व अन्य प्रमाण के साथ आयोग के सामने याचिका दायर की है। इस बारे में आयोग ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

Share this news

About desk

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का ओडिशा दौरा 28 को

पुरी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में लेंगे भाग भुवनेश्वर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *