विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 165 संगरोध से हैं, जबकि 115 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 26 जिले में हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 2, बालेश्वर जिले में 8, बरगढ़ जिले में 9, बलांगीर जिले में 9, बौध जिले में 4, कटक जिले में 22, देवगढ़ जिले में 5, गजपति जिले में 5, गंजाम जिले में 6, जगतसिंहपुर जिले में 2, जाजपुर जिले में 7, झारसुगुड़ा जिले में 3, कलाहांडी जिले में 7, केन्द्रापड़ा जिले में 4, केन्दुझर जिले में 2, खुर्दा जिले में 61 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 5 मयूरभंज जिले में 12, नवरंगपुर जिले में 5, नयागढ़ जिले में 12, नुआपड़ा जिले में 15, पुरी जिले में 4, रायगड़ा जिले में 1, संबलपुर जिले 8, सोनपुर जिले में 3, सुंदरगढ़ जिले में 45 तथा स्टेट पूल से 14 संक्रमित मिले हैं।
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2020/09/CORONA-LOGO.jpeg)