Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 255 नये पाजिटिव मामले

ओडिशा में कोरोना के 255 नये पाजिटिव मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में 255 कोरोना के नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 43 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1323307 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1310635 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3462 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 149 संगरोध से हैं, जबकि 166 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 25 जिले में हैं।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बालेश्वर जिले में 7, बरगड़ जिले में 5, भद्रक जिले में 3, बलांगीर जिले में 7, बौध जिले में 6, कटक जिले में 13, देवगढ़ जिले में 2, गजपति जिले में 6, गंजाम जिले में 1, जगतसिंहपुर जिले में 1, जाजपुर जिले में 6, झारसुगुड़ा जिले में 4, कलाहांडी जिले में 14, कंधमाल जिले में 1, केन्द्रापड़ा जिले में 2, खुर्दा जिले में 59 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 3, मयूरभंज जिले में 11, नवरंगपुर जिले में 12, नयागढ़ जिले में 7, नुआपड़ा जिले में 4, पुरी जिले में 2, रायगड़ा जिले में 4, संबलपुर जिले में 14, सोनपुर जिले में 10, सुंदरगढ़ जिले में 44 तथा स्टेट पूल में 13 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

ओएसएसएससी की भर्ती परीक्षा में अनियमितता के विरोध प्रदर्शन

काफी संख्या में अभ्यर्थी भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी में हुए एकत्रित भुवनेश्वर। ओडिशा में अमीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *