Home / Odisha / ओडिशा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत प्रोटोकॉल का उल्लंघन

ओडिशा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत प्रोटोकॉल का उल्लंघन

  •  गृहमंत्री ने लिंगराज महाप्रभु के किये दर्शन

  •  ओडिशा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

भुवनेश्वर। केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार देर रात भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान उनके स्वागत का प्रोटोकॉल का उल्लंघन पाया गया। उनके स्वागत के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी हवाई अड्डे पर मौजूद नहीं था। भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद सोमवार की सुबह उन्होंने भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर जाकर दर्शन व पूजा-अर्चना की। उन्होंने पहले श्रीगणेश जी के दर्शन करने के साथ-साथ जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की परिक्रमा की। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अपराजिता षाड़ंगी, डा संबित पात्र व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती भी उपस्थित थे। मंदिर के दर्शनार्थियों के पुस्तिका में उन्होंने हस्ताक्षर किया।
सुभाष बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कटक में ओड़िया बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म स्थान पर बने नेताजी संग्रहालय का अवलोकन किया और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति पर माल्यार्पण किया। कटक पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले भुवनेश्वर कटक के बीच फुलनखरा में उनका स्वागत हुआ। इसके बाद लिंक रोड पालामंडप, बादामबाड़ी, डोलमुंडई व हरिपुर आदि स्थानों पर उन्हें स्वागत किया गया। इसके बाद वह कटक के इंडोर स्टाडियम में एक अखबार के 75 वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा के लिए कटक में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उनकी सुरक्षा में 30 प्लाटून पुलिस फोर्स तैनात किए गए थे।
केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत में प्रोटोकोल का उल्लंघन दुर्भाग्यपूर्ण – अपराजिता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्वागत करने के लिए गृह राज्य राज्य मंत्री य़ा, गृह सचिव या फिर पुलिस डीजी नहीं पहुंचने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा भुवनेश्वर से सांसद अपराजिता षाड़ंगी ने नराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि शाह भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राज्य सरकार की ओर से गृह राज्य मंत्री व पुलिस डीजी को प्रोटोकॉल के हिसाब से वहां स्वागत के लिए रहना चाहिए था, लेकिन वे नहीं आए। उन्होंने सवाल किया कि क्या राज्य सरकार साधारण शिष्टाचार भी भूल चुकी है।

Share this news

About desk

Check Also

भरतपुर थाना मामले में न्यायिक आयोग ने हलफनामे मांगे

आयोग ने अधिसूचना जारी की शिकायतकर्ता, पुलिस और आम जनता समेत अन्य हितधारकों से खुले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *