Home / Odisha / ओडिशा में कोरोना के 652 नये मामले

ओडिशा में कोरोना के 652 नये मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 652 नये पाजिटिव मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 132 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1319527 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ कर 1304527 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 5798 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 381 संगरोध से हैं, जबकि 271 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 29 जिले में हैं।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 2, बालेश्वर जिले में 6, बरगड़ जिले में 46, भद्रक जिले में 1, बलांगीर जिले में 47, बौध जिले में 3, कटक जिले में 14, देवगड़ जिले में 7, ढेंकानाल जिले में 3, गजपति जिले में 6, गंजाम जिले में 1, जाजपुर जिले में 8, झारसुगुड़ा जिले में 9, कलाहांडी जिले में 36, कंधमाल जिले में 13, केन्द्रापड़ा जिले में 2, केन्दुझर जिले में 1, खुर्दा जिले में 70 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 11, मालकानगिरि जिले में 2, मयूरभंज जिले में 43, नवरंगपुर जिले में 34, नयागढ़ जिले में 18, नुआपड़ा जिले में 16, पुरी जिले में 7, रायगडा जिले में 15, संबलपुर जिले 58, सोनपुर जिले में 21, सुंदरगढ़ जिले में 137 तथा स्टेट पूल से 15 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

सुंदरगढ़ विस्फोटक लूट कांड में हुई बड़ी कार्रवाई

बांको स्टोन माइंस को नोटिस, गोदाम मालिक से सघन पूछताछ भुवनेश्वर/राउरकेला। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *