Home / Odisha / डिप्रेशन में तब्दील होगा निम्न दबाव का क्षेत्र
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

डिप्रेशन में तब्दील होगा निम्न दबाव का क्षेत्र

  •  सिस्टम के ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना

  •  ओडिशा में होगी भारी बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगी

भुवनेश्वर। रविवार को बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में तब्दील होगा। इसके प्रभाव में ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक होगी। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दी है। मौसम विभाग ने बताया कि निम्न दबाव का क्षेत्र अब
ओडिशा से सटे उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और इससे सटे उत्तरी आंध्रप्रदेश तटों पर एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव के रूप में स्थित है।
भुवनेश्वर स्थित आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने बताया कि इस सिस्टम अगले 48 घंटों के दौरान एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। इसके बाद इस सिस्टम के ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
तेज हवा को लेकर चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 8 अगस्त को ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के साथ-साथ बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी, मध्य एवं उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी तथा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के तट के पास 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवा चलेगी. झोंकों की रफ्तार 65 किमी प्रति घंटे की होगी। नौ अगस्त को भी इसी तरह से हवा चलेगी। 10 अगस्त को बंगाल की उत्तरी खाड़ी के मध्य भागों में 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और झोंकों की गति 75 किमी प्रति घंटे की होगी. पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के तट पर 45-55 किमी प्रति घंटे से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।
11 अगस्त को बंगाल की उत्तरी खाड़ी के मध्य भागों में हवा की गति 55-65 किमी प्रति घंटे की होगी तथा झोंके की रफ्तार से 75 किमी प्रति घंटे की होने की संभावना है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तर के साथ-साथ आंध्र प्रदेश तट पर हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे की होगी तथा झोंकों की गति 65 किमी प्रति घंटे की होने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का ओडिशा दौरा 28 को

पुरी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में लेंगे भाग भुवनेश्वर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *