Home / Odisha / ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 836 नये मामले

ओडिशा में गत 24 घंटों में कोरोना के 836 नये मामले

भुवनेश्वर। राज्य में पिछले 24 घंटों में 870 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं। इसमें से 18 साल से कम आयु के वर्ग के 169 संक्रमित मिले हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1317309 हो गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1301930 हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6181 है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 488 संगरोध से हैं, जबकि 348 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 29 जिले में हैं। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुगूल जिले में 2, बालेश्वर जिले में 9, बरगढ़ जिले में 30, भद्रक जिले में 4, बलांगीर जिले में 32, बौध जिले में 10, कटक जिले में 20, देवगड़ जिले में 6, ढेंकानाल जिले में 2, गजपति जिले में 6, गंजाम जिले में 2, जगतसिंहपुर जिले में 4, जाजपुर जिले में 14, झारसुगुड़ा जिले में 16, कलाहांडी जिले में 25, कंधमाल जिले में 16, केन्द्रापड़ा जिले में 7, केन्दुझर जिले में 8, खुर्दा जिले में 117 संक्रमित मिले हैं। कोरापुट जिले में 17, मयूरभंज जिले में 55, नवरंगपुर जिले में 33, नयागढ़ जिले में 19, नुआपड़ा जिले में 21, पुरी जिले में 7, रायगड़ा जिले में 9, संबलपुर जिले 62, सोनपुर जिले में 14, सुंदरगढ़ जिले में 242 तथा स्टेट पुल से 27 संक्रमित मिले हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

महानदी को लेकर ओडिशा-छत्तीसगढ़ के बीच समाधान की ओर बढ़ी पहल

    ट्रिब्यूनल ने दोनों राज्यों से 11 अक्टूबर तक प्रगति रिपोर्ट मांगी भुवनेश्वर। लंबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *