Home / Odisha / अधीर रंजन के बयान के खिलाफ भुवनेश्वर में प्रदर्शन

अधीर रंजन के बयान के खिलाफ भुवनेश्वर में प्रदर्शन

  •  बयान केवल राष्ट्रपति के प्रति अपमान नहीं, बल्कि देश की जनता व लोकतंत्र का भी अपमान – भाजपा

भुवनेश्वर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के कथित अशालीन बयान के खिलाफ भाजपा ने भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया. राजधानी स्थित राम मंदिर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा ने कांग्रेस से इस मामले में वेशर्त क्षमा याचना करने की मांग की.
पार्टी के भुवनेश्वर जिलाध्यक्ष बाबू सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी के रुप में संबोधित कर अपनी व अपनी पार्टी की जनजाति, महिला विरोधी चेहेरे को उजागर कर दिया है. द्रौपदी मुर्मू जैसी गरीब जनजातीय वर्ग की महिला देश के सर्वोच्च सांविधानिक पद पर पहुंचने को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है. यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी के लोकसभा के नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता राज्य की एक जनजातीय महिला को शिखर के पद पर पहुंचने को लेकर खुशियां मना रही है. ऐसे में कांग्रेस नेता का यह बयान राज्य की जनता का भी अपमान है. उन्होंने कहा कि चौधरी का बयान केवल राष्ट्रपति का अपमान नहीं है, बल्कि राष्ट्र की संविधान, लोकतंत्र, राष्ट्र की गरिमा का भी अपमान है. इस मामले में कांग्रेस को बिना शर्त क्षमा याचना करनी चाहिए.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सांस्कृतिक विरासत संरक्षण में संग्रहालयों की भूमिका अहम – मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *