Home / Odisha / कांग्रेस विधायक मुकीम ने द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट

कांग्रेस विधायक मुकीम ने द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट

  •  कटक के विधायक ने ओडिशा की बेटी को चुना, विपक्ष के साझा उम्मीदवार को नकारा

  •  प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में आयी भूचाल

भुवनेश्वर. ओडिशा के कटक बारबाटी से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने पार्टी के निर्णयों को दरकिनार करते हुए ओडिशा की बेटी और एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया. उन्होंने विपक्षी दलों के साझा प्रत्याशी य़शवंत सिन्हा को नाकार दिया.
ओडिशा विधानसभा परिसर में मतदान केन्द्र पर मतदान करने के पश्चात उन्होंने स्वयं इसकी जानकारी मीडिया को दी. मोहम्मद मुकीम के द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के बाद राज्य़ कांग्रेस की राजनीति में भूचाल आ गया है.
अपने विवेक का प्रयोग किया – मुकीम
द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने के बाद मुकीम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने ओडिशा की बेटी के पक्ष में मतदान किया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की ह्विप लागू नहीं होता है. इसलिए उन्होंने अपने विवेक के अनुसार मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है. एक ओड़िया व्यक्ति होने के नाते उन्होंने यह निर्णय किया है. उन्होंने कहा कि इस मिट्टी की बेटी द्रौपदी मुर्मू के विजय में उनका यह वोट यदि जुड़ जाता है, तो वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे.
अलाकमान को अवगत कराया जायेगा – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि मुकीम द्वारा पार्टी के प्रत्याशी के बजाय एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के बारे में पार्टी हाइकमांड को अवगत कराया जायेगा. पार्टी हाइकमांड इस बारे में जो भी निर्णय लेंगी, उसका अनुपालन किया जायेगा.
राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की ह्विप लागू नहीं होती
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा कि यह ठीक है कि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी की ह्विप लागू नहीं होती है, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करने का निर्णय किया था. इस बारे में समस्त कांग्रेस विधायकों से चर्चा हुई थी, लेकिन अचानक उन्होंने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर दिया.
नवीन पटनायक ने की थी अपील
बीजद के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुरू से ही ओडिशा के सभी सांसदों और विधायकों से अपील की थी कि वे दलगत भावना से ऊपर उठकर राज्य की बेटी द्रौपदी मुर्मू को जिताने के लिए मतदान करें. हालांकि इस अपील के बाद कांग्रेस नेताओं ने अपनी पार्टी के निर्यण के साथ जाना तय किया था.
राष्ट्रपति चुनाव में मुख्यमंत्री ने किया मतदान
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को ओडिशा विधानसभा भवन में कक्ष संख्या 54 में मतदान किया. इससे पहले बीजद ने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए अपने समर्थन की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री ने अपने सभी विधायकों और सांसदों को ओडिशा की बेटी के पक्ष में मतदान करने को कहा था. मुर्मू ओडिशा की एक आदिवासी नेता हैं.

Share this news

About desk

Check Also

अनंत नायक समेत ओडिशा के सभी सांसदों ने शपथ ग्रहण किया

 कई सांसदों ने ओड़िया भाषा में ली शपथ भुवनेश्वर। केंदुझर से सांसद अनंत नायक, बैजयंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *