भुवनेश्वर – हाथी व अन्य जंगली जानवरों द्वारा खेतों में फसलों की नुकसान के लिए मुआवजा राशि को बढ़ाया जाए । बीजद विधायक डा नृसिंह मिश्र ने विधानसभा में राज्य सरकार से यह मांग की है । शून्यकाल में डा साहु ने कहा कि वर्तमान में हाथी व अन्य जंगली जानवरों द्वारा खेतों में फसल की नुकसान के लिए मात्र 10 हजार रुपये की राशि प्रति एकड़ प्रदान की जा रही है । इसे बढ़ाकर 40 हजार किया जाए, क्योंकि वर्तमान की राशि अपर्याप्त है । उन्होंने कहा कि उनकी इस मांग को मानने के लिए राज्य सरकार को विधानसभा अध्यक्ष निर्देश दें ।
Check Also
श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान
7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
