Home / Odisha / द्रौपदी मुर्मू से मिले फ्रेण्ड्स आफ ट्राइबल सोसाइटी के अध्यक्ष

द्रौपदी मुर्मू से मिले फ्रेण्ड्स आफ ट्राइबल सोसाइटी के अध्यक्ष

  •  राष्ट्रपति पद पर तय शानदार जीत को लेकर अग्रिम शुभकामनाएं दी

भुवनेश्वर. फ्रेण्ड्स आफ ट्राइबल सोसाइटी, भुवनेश्वर चैप्टर के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने आज भारत के राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की और अपनी ओर से उनको तय शानदार जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी. गौरतलब है कि ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर की रहनेवाली द्रौपदी मुर्मू 1977 से राजनीति में कदम रखीं. उनकी कामयाबी का सफर एक शिक्षिका से झारखण्ड की राज्यपाल तक का काफी यादगार रहा. पिछले लगभग 22 सालों से जनता की सेवा करनेवाली द्रौपदी मुर्मू रायरंगपुर पार्षद के रुप में हुआ. वह ओडिशा भाजपा आदिवासी मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं. दो बार ओडिशा प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं. उनसे मुलाकात करनेवाले तथा उनको जीत की अपनी शुभकामनाएं देनेवाले अजय अग्रवाल फ्रेण्ड्स आफ ट्राइबल सोसाइटी, भुवनेश्वर चाप्टर के अध्यक्ष हैं, जो आदिवासी कल्याण, आदिवासी सशक्तिकरण, आदिवासी बच्चों की शिक्षा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए ओडिशा के गांव-गांव में जाकर एकल विद्यालय अभियान को साकार करने के लिए अपने साथियों के साथ अपनी निःस्वार्थ सेवाएं उपलब्ध कराते हैं. राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने श्री अजय अग्रवाल की शुभ कामनाएं सहर्ष स्वीकार कीं और उनके प्रति आभार भी जताया.

Share this news

About desk

Check Also

बालेश्वर आत्मदाह प्रकरण में दोषियों पर कोई नरमी नहीं— उपमुख्यमंत्री

 कहा- सरकार ने लिया है त्वरित एक्शन भुवनेश्वर। बालेश्वर स्थित फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *