Home / Odisha / ओडिशा में सोनपुर दूसरे दिन भी रहा सबसे अधिक गरम, पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
heat ओडिशा में हीटवेव का कहर शुरू

ओडिशा में सोनपुर दूसरे दिन भी रहा सबसे अधिक गरम, पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

  •  19 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री के पार

भुवनेश्वर. ओडिशा में भीषण गर्मी जारी है. आज कम से कम 19 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है. यह जानकारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मीडिया को दी. बताया जाता है कि पूरे ओडिशा में प्रचंड गर्मी जारी है. सोनपुर आज फिर से राज्य का सबसे गरम स्थान रहा. यहां 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सोनपुर कल भी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा था, जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
आज बलांगीर में 44 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 43 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस, टिटिलागढ़ में 43 डिग्री सेल्सियस और बौध में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. संबलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस, अनुगूल में 42.1 डिग्री सेल्सियस, भवानीपाटणा में 41.5 डिग्री सेल्सियस, नुआपड़ा में 41.5 डिग्री सेल्सियस, तालचेर में 41.4 डिग्री सेल्सियस और हीराकुद में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा पारलाखेमुंडी में 40.8 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 40.6 डिग्री सेल्सियस, बरगढ़ में 40.6 डिग्री सेल्सियस, बारिपदा में 40.4 डिग्री सेल्सियस, भद्रक में 40.5 डिग्री सेल्सियस, नयागढ़ में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा अधिक और मालकानगिरि में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. भुवनेश्वर और कटक में दिन का तापमान आज क्रमशः 37.1 डिग्री सेल्सियस और 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

COVID-19

ओडिशा में कोविड-19 के मामले फिर बढ़े

सात नए मामले पाए गए राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हो गई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *