Home / Odisha / अभामा महिला समिति, ओडिशा प्रांतीय शाखा सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित

अभामा महिला समिति, ओडिशा प्रांतीय शाखा सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित

भुवनेश्वर. कोलकाता में आयोजित अभामा महिला समिति के 20वें अधिवेशन में ओडिशा प्रांतीय शाखा सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित हुई है. अखिल भारतीय स्तर पर ओडिशा प्रांतीय शाखा को कुल 41 पुरस्कारों का उपहार मिला. गौरतलब है कि जन कल्याण के क्षेत्र में अभामा मारवाड़ी महिला सम्मेलन विगत 39 वर्षों से भारत की एक अग्रणी संस्था के रूप में कार्य करते हुए समाज में अपनी अमिट और विशेष पहचान बनाई है. बाल विकास, बुजुर्ग सेवा, गोसेवा, महिला सशक्तिकरण, नेत्र-रक्त-अंग-देह दान, जन जागरण एवं पर्यावरण इत्यादि विषयों पर जन कल्याण हेतु सतत प्रयास समिति की ओर से निरंतर जारी है. सत्र 2020-2022 के लिए सम्मेलन के 19 प्रदेशों में से राष्ट्र का सर्वोच्च पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ प्रदेश श्रीमती ललिता अग्रवाल की अध्यक्षता में ओडिशा प्रांतीय शाखा को प्राप्त हुआ.
राष्ट्र के 19 प्रदेशों में सर्वश्रेष्ठ सचिव का सम्मान ओडिशा प्रांतीय शाखा की सचिव रानी खेमका एवं 625 शाखाओं में सर्वश्रेष्ठ शहरी शाखा के रूप में खेतराजपुर को पुरस्कृत किया गया. सर्वश्रेष्ठ प्रकल्प रैली व स्लोगन एवं नव संकल्प पत्रिका के कवर पेज डिजाइन हेतु ओडिशा प्रदेश को, सर्वश्रेष्ठ शाखा शहरी-बालेश्वर, राउरकेला, ब्रह्मपुर एवं सर्वश्रेष्ठ शाखा ग्रामीण केंदुझर, शिक्षा कोष हेतु अनुदान के लिए निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष गायत्री लाठ के अलावा अन्य कई श्रेष्ठ, विशेष, सर्वश्रेष्ठ प्रकल्प कार्यों हेतु ओडिशा प्रदेश को पुरस्कृत किया गया. पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमा पंसारी, पुष्पा खेतान, राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख सुशीला फरमानिया, राष्ट्रीय नेत्र रक्त अंग देहदान प्रमुख संध्या अग्रवाल, राष्ट्रीय उत्तरांचल प्रमुख अंजू सरावगी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष किरण बाघान, शांता पटवारी, गायत्री लाठ, निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष चंदा संतुका सहित 57 बहनों के साथ यह सभी पुरस्कार राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लखोटिया ने प्राप्त किया. ओडिशा प्रांतीय शाखा की अध्यक्ष ललिता अग्रवाल ने इस असाधारण सफलता का श्रेय अपनी ओडिशा शाखा की सभी बड़ी बहनों को उनके उचित मार्गदर्शन के लिए, प्रांत के सभी प्रकल्प व अंचल प्रमुखों एवं बोर्ड की सभी सदस्यों सहित सभी शाखा बहनों को दी है.

Share this news

About desk

Check Also

Railway tracks शहीद सप्ताह के दौरान माओवादियों ने उड़ायी रेल पटरी

शहीद सप्ताह के दौरान माओवादियों ने उड़ायी रेल पटरी

एक रेलकर्मी की मौत, एक गंभीर घायल मुख्यमंत्री माझी ने 10 लाख रुपये मुआवजे की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *