विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन नये मामलों में से 2815 संगरोध से हैं, जबकि 2028 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं. आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं. इनमें खुर्दा जिले में सर्वाधिक 1023 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. अनुगूल जिले में 58, बालेश्वर जिले में 152, बरगड़ जिले में 80, भद्रक जिले में 60, बलांगीर जिले में 95, बौध जिले में 49, कटक जिले में 379, देवगढ़ जिले में 73, ढेंकानाल जिले में 45, गजपति जिले में 62, गंजाम जिले में 67, जगतसिंहपुर जिले में 100, जाजपुर जिले में 166, झारसुगुड़ा जिले में 61, कलाहांडी जिले में 158, कंधमाल जिले में 52, केंद्रापड़ा जिले में 70, केंदुझर जिले में 81, खुर्दा जिले में 1023, कोरापुट जिले में 50, मालकानगिरि जिले में 18, मयूरभंज जिले में 152, नवरंगपुर जिले में 137, नयागढ़ जिले में 194, नुआपड़ा जिले में 166, पुरी जिले में 72, रायगड़ा जिले में 99, संबलपुर जिले में 128, सोनपुर जिले में 73, सुंदरगढ़ जिले में 735 तथा स्टेट पूल में 188 नये कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं.
![](https://indoasiantimes.com/wp-content/uploads/2020/09/CORONA-LOGO.jpeg)