Home / Odisha / झारखंड में सम्मानित किये गये ओडिशा सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड में सम्मानित किये गये ओडिशा सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश अध्यक्ष

कटक. झारखंड की धरती टाटानगर में सैल्यूट तिरंगा ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा सहित पूरी टीम का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी एवं कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी ने स्थानीय साकची स्थित एक होटल में भव्य रूप में स्वागत किया. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी एवं ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार वर्मा के साथ यह पहली औपचारिक मुलाकात थी, जिसमें सैल्यूट तिरंगा के विस्तार को लेकर बहुत देर तक चर्चा की गई. झारखंड एवं ओडिशा पड़ोसी राज्य होने के नाते इन दोनों जगहों पर सैल्यूट तिरंगा आने वाले दिनों में किस तरह विस्तार करेगा एवं अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई. गौरतलब है कि सैल्यूट तिरंगा भारतवर्ष के 25 राज्यों में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के नेतृत्व में समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में काम कर रहा है. इस सम्मान कार्यक्रम में ओडिशा टीम की ओर से सुधाकर कुमार शाही, मुकुंद कुमार सिन्हा, संजय कुमार शर्मा एवं मुकेश कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल थे.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कटक में बीजद की युवा इकाइयों के गठन पर घमासान

    युवा व छात्र संगठनों की नई नियुक्तियों से पार्टी में उभरा असंतोष   …