भुवनेश्वर.
राज्य कांग्रेस भवन में एक बार फिर गुटीय संघर्ष देखने को मिला है। कांग्रेस भवन के अन्दर युवा कांग्रेस के दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के दफ्तर में मंगलवार देर शाम को तोड़फोड़ किए जाने से कांग्रेस भवन परिसर में उत्तेजना का माहौल बन गया था।
जानकारी के मुताबिक राज्य कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बीच लम्बे समय से चला आ रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सांगठनिक मुख्य को लेकर दल के अन्दर रहने वाली नाराजगी खत्म नहीं हो रही है और पार्टी एक के बाद एक चुनाव को बुरी तरह से हार रही है। इसी बीच पिपिली उप चुनाव में पार्टी की बुरी तरह से हुई पराजय के बाद कार्यकर्ताओं में और भी असंतोष बढ़ गया है। विभिन्न समय में पार्टी के अन्दर राज्य नेतृत्व को लेकर सवाल उठते रहे हैं और विरोध प्रदर्शन होता रहा है।
यहां उल्लेखनीय है कि कांग्रेस में कुछ भी अच्छा होता नहीं दिख रहा है। इस बात को पार्टी के वरिष्ठ नेता चिरंजीव विश्वाल ने भी स्वीकार किया है। राज्य कांग्रेस इस समय अपने सबसे बूरे दौर से गुजरने की बात कुछ ही दिन पहले चिरंजीव विश्वालन ने स्वीकार किया था। इसका परिणाम कांग्रेस भवन में देखने को मिला है। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के राज्य अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही नेतृत्व परिवर्तन की मांग किए हैं।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
