Home / National / हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 56 वां जन्मदिन, पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 56 वां जन्मदिन, पीएम मोदी सहित भाजपा नेताओं ने दी बधाई

शिमला-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बुधवार को 56वां जन्मदिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री को हर ओर से बधाई मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह ट्वीट कर मुख्यमंत्री को बधाई दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जयराम ठाकुर को जन्मदिवस की बधाई दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके निवास में जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सुरेश कश्यप मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ आईजीएमसी एवं दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार के तीन साल उपलब्धि भरे रहे हैं और यह पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में हर वर्ग का ख्याल रखा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का अगला एक वर्ष समावेशी विकास का रहेगा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शासनकाल में‘जन-जन को स्वस्थ बनाना है, हिमाचल को आगे बढ़ाना है’। इस संकल्प के साथ हिमाचल सरकार द्वारा ”हिमकेयर योजना” के अंतर्गत अब तक चार लाख इकसठ हजार से अधिक को पंजीकृत किया जा चुका है और एक लाख पच्चीस हजार से अधिक मरीजों को लाभ दिया जा चुका है।

प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सुशासन वाली सरकार चल रही है, और आने वाले समय में भी हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य उत्तम गति से आगे बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के घरद्वार पर जाकर समस्याओं का समाधान कर रही है। इसी दृष्टि से प्रदेश सरकार ने राज्य में “जनमंच” कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से चलाया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के हजारों परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। जनमंच का पूर्ण श्रेय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जाता है।

साभार-हिन्दुस्थान समाचार

Share this news

About desk

Check Also

जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाला सोरेन परिवार, भाजपा दे रही सक्षम आदिवासी नेतृत्व : विष्णु देव साय

रांची। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *