Fri. Apr 18th, 2025
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेज गति पकड़ते हुए सोमवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके अगले चार पांच दिनों में पूरे भारत को कवर करने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पूरे उत्तर भारत में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अधिक हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अभी यह उत्तर पश्चिम राजस्थान, दक्षिण पंजाब और दक्षिण पश्चिम हरियाणा को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है। आने चार-पांच दिनों में यह पूरे भारत को कवर कर लेगा। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान पूरे उत्तर भारत में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
साभार – हिस

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *