Home / National / भाकपा नेता अतुल कुमार अंजान का निधन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भाकपा नेता अतुल कुमार अंजान का निधन

नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के नेता एवं राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का लम्बी बीमारी के बाद आज लखनऊ में निधन हो गया। उनकी आयु 70 वर्ष थी।

उनकी बहन रतना सिंह के अनुसार वे कैंसर से पीड़ित थे और लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
अंजान ने अपने छात्र जीवन से राजनीति में कदम रख दिया था। उनके निधन पर विभिन्न पार्टियों और नेताओं के शोक संदेश प्राप्त हो रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विचारधारा का सच्चा सिपाही बताया है। कामगार लोगों के साथ उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए पार्टी महासचिव डी राजा ने व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र किया है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज ने विश्व स्तनपान जागरूकता अभियान चलाया

ताडेपल्लीगुडेम। एएसआर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने अलीशा अकादमी और उमर अलीशा ग्रामीण विकास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *