Home / National / दक्षिण राज्यों में भाजपा को मिलेगी महत्वपूर्ण सफलता: राजीव चंद्रशेखर
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दक्षिण राज्यों में भाजपा को मिलेगी महत्वपूर्ण सफलता: राजीव चंद्रशेखर

नई दिल्ली। तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने विश्वास जताया कि इस लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारतीय राज्यों में पार्टी को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि 2024 के चुनावों में अधिकांश दक्षिण भारतीय राज्यों में भाजपा को सफलता मिलेगी। इन राज्यों के लोगों के दिमाग में वंशवादी दलों ने लोगों के मन में नकली आख्यानों के साथ जहर भर दिया गया था। इन राज्यों में भाजपा के विकास को रोका गया।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस वर्षों में विपक्ष की सभी नकारात्मक बातों को गलत साबित कर दिया है। भाजपा इस बार दक्षिण में बहुत अच्छा कर रही है और उन सभी दुष्प्रचार, फर्जी कहानियों और फर्जी आख्यानों को चकनाचूर कर रही है, जिसे कांग्रेस, द्रमुक और वामपंथियों ने पिछले 65 वर्षों में बनाया था।

उल्लेखनीय है कि केरल के तिरुवनंतपुरम में राजीव चंद्रशेखर का मुकाबला कांग्रेस के शशि थरूर के साथ है। केरल में सभी 20 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होंगे।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भारतीय विद्या भवन और रूस के ऋषि वशिष्ठ संस्थान के बीच सांस्कृतिक सहयाेग को लेकर समझौता

नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच सास्कृतिक सबंधाें में प्रगाढ़ता लाने के उदेश्य से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *