Home / National / कांग्रेस को हिप्र में बड़ा झटका, छह बागी विधायक भाजपा में शामिल
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

कांग्रेस को हिप्र में बड़ा झटका, छह बागी विधायक भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारण अयोग्य ठहराए गए छह पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ-साथ तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

शनिवार को यहां भाजपा मुख्यालय में हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायक- आशीष शर्मा, केएल ठाकुर और होशियार सिंह हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
इसके साथ कांग्रेस के बागी विधायक भी भाजपा में शामिल हुए, जिनमें धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो, गगरेट से चैतन्य शर्मा, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर और बड़सर से विधायक इंद्र दत्त लखनपाल हैं।

इस मौके पर भाजपा में शामिल होने के बाद हिमाचल प्रदेश के बागी विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि कांग्रेस की कार्यक्षमता खत्म हो गई है। न तो हाईकमान का कोई प्रभाव है और न ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कोई सम्मान बचा है। इसलिए कांग्रेस के नेता वहां परेशान हैं।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज

नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *