Home / National / भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली।अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, जिनमें मौजूदा सीएम पेमा खांडू का नाम भी है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा की 11 मार्च को आयोजित हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस सूची को मंजूरी दी गई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस सूची में अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

इजरायल-ईरान संघर्ष पर एससीओ के बयान से भारत ने किया किनारा

नई दिल्ली। भारत ने इजरायल-ईरान संघर्ष के बारे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की ओर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *