Home / National / भाजपा सरकार से जो भी सवाल करेगा वो जेल जाएगा: राघव चड्ढा

भाजपा सरकार से जो भी सवाल करेगा वो जेल जाएगा: राघव चड्ढा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के भेजे समन को लेकर सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज इस देश में अगर कोई भी व्यक्ति भाजपा सरकार से सवाल करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है या फिर सस्पेंड कर दिया जाता है।

राघव चड्ढा ने कहा कि आज अगर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन भाजपा में शामिल होने के लिए हामी भर देते हैं तो वो दो मिनट के अंदर जेल से छूटकर बाहर आ जाएंगे और भाजपा उन्हें ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी पार्टी में शामिल करा लेगी। ऐसा ही कुछ हम सबने महाराष्ट्र में देखा है। महाराष्ट्र में छगन भुजबल, अजित पवार को भाजपा भ्रष्ट कहती थी। इन पर ईडी औऱ सीबीआई ने कई मुकदमे किए। ये नेता जैसे ही भाजपा में शामिल हुए, उनके ऊपर लगे सारे मुकदमे ठंडे बस्ते में डाल दिए गए या बंद कर दिए और उन्हें गले लगाकर भाजपा में शामिल कर लिया गया।
चड्ढा ने कहा कि इसका स्पष्ट मतलब ये है कि आज अगर भाजपा किसी से डरती है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं। इसलिए भाजपा अरविंद केजरीवाल को कमजोर करना चाहती है। भाजपा वालों के सोते-जागते सपने में केवल अरविंद केजरीवाल ही आते हैं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल 19 दिसंबर को विपश्यना के लिए जा रहे हैं। वो विपश्यना के लिए लगातार जाते रहते हैं। इस बार भी उनका यह कार्यक्रम पहले से ही तय है। वो वकीलों से सलाह लेंगे कि ईडी को जवाब देना है या नहीं देना है और आगे की रणनीति तैयार करेंगे। चड्ढा ने संसद से सांसदों के निलंबन पर कहा कि यह भारत के लोकतंत्र का काला दिन है। यहां कुछ सांसद निलंबित नहीं हुए हैं, बल्कि यहां लोकतंत्र का निलंबन हुआ है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

भारतीय वायु सेना का युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति’ जोधपुर में होगा, 12 देशों को बुलाया

जोधपुर। भारतीय वायु सेना पहली बार बहुपक्षीय हवाई अभ्यास अगस्त के पहले हफ्ते में जोधपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *