-
राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पहली बार मिले द्रौपदी मुर्मू और नरेंद्र मोदी से (फोटो- रघुवर दास-01)
भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल रघुवार दास ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के बाद ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए राज्यपाल रघुवर दास ने लिखा कि ओडिशा के राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की।
राज्यपाल के रूप में उनके कार्यकाल के अनुभव और अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श किया। राष्ट्रपति स्वयं ओडिशा से आती हैं, उनका अनुभव काफी सहायक साबित होगा। इसके बात उन्होंने एक अन्य ट्विट किया कि आज नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। ओडिशा के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
