Home / National / अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर भाजपा का हमला
अरविंद केजरीवाल को ईडी

अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर भाजपा का हमला

  • कहा- भ्रष्टाचार होगा तो जांच तो होगी

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर भाजपा का हमला तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ईडी द्वारा केजरीवाल को भेजे गए समन से भाजपा का कोई संबंध नहीं है। कानून अपना काम कर रहा है। उसके तहत ईडी अपनी कार्रवाई कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कल से आम आदमी पार्टी केन्द्र सरकार पर आरोप लगा रही है कि उन्हें खत्म करने की कोशिश की जा रही है लेकिन पार्टी खुद ही खुद को खत्म कर रही है। आम आदमी पार्टी गलतियां करेगी और भ्रष्टाचार करेगी और अगर जांच हो रही है तो उन्हें दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस महाघोटाले पर अभी तक अरविंद केजरीवाल ने सफाई का एक शब्द भी नहीं कहा। उन्होंने सवाल किया कि इतना बड़ा घोटाला केजरीवाल की जानकारी के बिना कैसे हो सकता है। सारे सबूत उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 6 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के लिए शराब नीति लेकर आई। संजय सिंह और मनीष सिसोदिया कहते थे कि पूरा मामला फर्जी है। फरवरी से मनीष सिसोदिया जेल में, संजय सिंह भी जेल में, इसके साथ आम आदमी पार्टी के कई नेता जेल में हैं। आज तक इस पूरे महाघोटाले पर अरविंद केजरीवाल ने एक शब्द नहीं कहा। बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से खाये।

केजरीवाल की पार्टी के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर ईडी का छापा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के मोहाली (पंजाब) से विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दबिश दी है। कुलवंत रियल एस्टेट कंपनी जनता लैंड प्रमोटर लिमिटेड के एमडी हैं।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कुलवंत सिंह की कंपनी जनता लैंड प्रमोटर लिमिटेड को पर्यावरण क्लीयरेंस दिए पर सवाल उठा चुके हैं। इस बीच आज सुबह ईडी की टीम ने कुलवंत सिंह के मोहाली स्थित आवास और दफ्तरों में छापा मारा है। यह कार्रवाई करीब चार घंटे से चल रही है।

अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर तंज 

अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर भारतीय जनता पार्टी ने ईमानदारी पर सवाल उठाया है। केंद्रीयमंत्री अनुराग ठाकुर ने “ईमानदारी के सर्टिफिकेट” को लेकर केजरीवाल पर तंज कसा है।

केंद्रीयमंत्री ठाकुर ने मीडिया से मंगलवार को कहा, ”जो लोग ईमानदारी का सर्टिफिकेट देते थे, उनके मंत्री एक के बाद एक जेल गए और उन्हें जमानत तक नहीं मिली। पिछले एक साल से अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे रहे हैं। सच्चाई तो यह है कि जब से वे सत्ता में आए हैं, उनके नेता एक के बाद एक भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं। पिछले आठ सालों में देखें कि कैसे आम आदमी पार्टी ने व्यापक भ्रष्टाचार किया है।”

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से लेकर पंजाब तक में भ्रष्टाचार किया है। आज स्थिति यह है कि पता नहीं उनके मंत्रियों की संख्या जेल में ज्यादा है या बाहर। अरविंद केजरीवाल दूसरों को सर्टिफिकेट बांटते हैं, खुद की पार्टी के भ्रष्टाचार पर होंठ सिल लेते हैं।

 

पोस्टः इण्डो एशियन टाइम्स

 

https://indoasiantimes.com/index.php/national/news-24753/

Share this news

About admin

Check Also

जय फिलिस्तीन पर सांसद ओवैसी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *