शिमला,हिमाचल प्रदेश में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से पीड़ितों की मदद के लिए ओडिशा सरकार ने पांच करोड़ रुपये राज्य के आपदा राहत कोष में दिए हैं। इस उदारतापूर्ण सहायता के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया।
बुधवार को मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि ओडिशा सरकार की इस राशि से राज्य में आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने में सरकार को मदद मिलेगी। उन्होंने आम लोगों से आपदा राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों को सहयोग और सहायता सुनिश्चित करने के लिए देशभर के लोगों के सामूहिक प्रयास और योगदान सराहनीय है।
साभार -हिस
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
