Home / National / मुंबई एयरपोर्ट पर 6 किलो सोना बरामद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

मुंबई एयरपोर्ट पर 6 किलो सोना बरामद

मुंबई। सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) ने मुंबई एयरपोर्ट पर पांच यात्रियों की तलाशी लेने के बाद 6 किलो सोना जब्त किया है। बरामद किए गए सोने की कीमत 3.20 करोड़ रुपये अंतरराष्ट्रीय बाजार में आंकी गई है। इस मामले की गहन छानबीन कस्टम विभाग की टीम कर रही

जानकारी के अनुसार शनिवार को पांच यात्री दुबई से मुंबई आए थे। इन लोगो ने अंडरवियर, जूते और पतलून में छिपाकर सोने की पेस्ट छिपाकर लाया था। लेकिन इसकी जानकारी कस्टम विभाग की टीम को पहले ही पता चल गई थी। इसीलिए कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इन पांचों को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका और इनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान इन पांचों के पास से छह किलो सोना बरामद किया गया है। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने इन पांचों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की गहन छानबीन कस्टम विभाग की टीम कर रही है।

Share this news

About admin

Check Also

वायरस अटैक के कारण सुपारी उत्पादक किसानों को हुए नुकसान की समुचित भरपाई होगीः शिवराज सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *