Sun. Apr 13th, 2025 11:11:43 AM
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

इण्डो एशियन टाइम्स,इंफाल,
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के कुमरी विधानसभा क्षेत्र के खुजुमा ताबी गांव में शनिवार रात उग्रवादियों की अंधाधुंध गोलीबारी में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। तीन लोगों की मौत के बाद मैतेई लोगों ने पास के ही डुंपी गांव में आग लगा दी। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बताया गया कि खुजुमा ताबी गांव में शनिवार रात सांप्रदायिक झड़पों से सुरक्षा के लिए कुछ लोग गांव की रखवाली कर रहे थे। तभी करीब 12 बजकर 10 मिनट के आसपास कुकी उग्रवादियों ने मैतई समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की दी। हमलावरों ने गांव की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो बंदूकें भी उनसे छीन लीं। सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी में तीन लोगों के मारे जाने के बाद मैतेई गांव के नाराज लोगों ने जवाबी कार्रवाई की और पास के ही डुंपी कुकी गांव में आग लगा दी। हालांकि, इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस गांव के आदिवासी गांवों के लोग पहले ही पलायन कर चुके हैं।
पुलिस ने रविवार को बताया कि ताजी हिंसा में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जानकारी मिली है कि ग्रामीण शवों को इंफाल लाने की योजना बना रहे हैं।

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में है।
साभार -हिस
Posted by: Desk, Indo Asian Times

Share this news

By desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *