नई दिल्ली ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल गैंडों के शिकार की एक भी घटना नहीं होने पर इन दुर्लभ जीवों के संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए असम के लोगों की सराहना की है।
प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के एक ट्वीट को साझा करते हुए ट्वीट किया कि “यह अच्छी खबर है! असम के लोगों को बधाई, जिन्होंने रास्ता दिखाया है और गैंडों की रक्षा के अपने प्रयासों में सक्रिय रहे हैं।”
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 2022 गैंडों के संरक्षण प्रयासों के लिए वास्तव में विशेष था। 2022 में एक भी गैंडे का शिकार नहीं हुआ और 2021 में सिर्फ 2 गैंडों के शिकार का मामला सामने आया। यह विशालकाय एवं कोमल जीव अब असम में ज्यादा सुरक्षित है। इसके लिए वे असम पुलिस और असम से वन विभाग के कार्य की प्रशंसा करते हैं।
साभार-हिस
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
