Home / National / हजारों तीर्थयात्रियों को दर्शन कराने में आईटीबीपी ने की मदद
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

हजारों तीर्थयात्रियों को दर्शन कराने में आईटीबीपी ने की मदद

नई दिल्ली, अमरनाथ गुफा के समीप शुक्रवार शाम अचानक बादल फटने की वजह से आई बाढ़ से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद आंशिक रूप से रोकी गई अमरनाथ यात्रा सोमवार से शुरू की गई थी। इसी क्रम में आज पंचतरणी और बालटाल दोनों ओर से यात्रा शुरू की गई। यहां से हजारों तीर्थयात्री दर्शन के लिए पवित्र गुफा में पहुंचे।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने बताया कि सोमवार को पंजतरणी की ओर से अमरनाथ यात्रा शुरू की गई थी। तीर्थयात्रियों को इसी मार्ग से पवित्र गुफा के दर्शन के लिये कहा गया था। जबकि बालटाल मार्ग को बंद किया गया था, लेकिन आज इसे भी खोल दिया गया। इस बीच अमरनाथ यात्रा के रूटों पर यात्रियों की आईटीबीपी ने मदद की और पवित्र अमरनाथ गुफा के पास जरूरतमंद तीर्थयात्रियों को पानी और दवा भी मुहैया करवाया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को अमरनाथ गुफा के समीप शुक्रवार शाम अचानक बादल फटने की वजह से आए बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 50 से ज्यादा तीर्थयात्री लापता हैं और दर्जनों लोग घायल हुए थे। इस प्राकृतिक आपदा के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं आइटीबीपी की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी थी।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के नीचे पहुंची

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना का जलस्तर रविवार रात दस बजे खतरे के निशान से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *