Home / National / झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन

रांची। झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन राष्ट्रीय महासचिव सह झारखण्ड राज्य प्रभारी शाहनवाज़ हसन के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शंकर उपाध्याय एवं प्रदेश महासचिव अभय लाभ द्वारा संगठन के प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों से विचार विमर्श के बाद किया गया है।संगठन की राष्ट्रीय इकाई भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ में झारखंड इकाई से वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह एवं चंदन मिश्र राष्ट्रीय सचिव हैं।

झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शंकर उपाध्याय, प्रदेश महासचिव अभय लाभ, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अजय ओझा एवं संजय मिश्रा, प्रदेश सचिव के पद पर सियाराम शरण वर्मा, जावेद इस्लाम,सुरेंद्र नाथ मिश्रा, संजय सिंह उमेश,शिव शंकर प्रसाद निराला,  प्रताप मिश्रा, प्रदेश संयुक्त सचिव पद के लिए आलोक सिन्हा, अजीत सिन्हा, जितेंद्र तिवारी, अरविंद कुमार ठाकुर, अमित बरियार, हिमांशु सिंह को मनोनीत किया गया है।वहीं जेजेए महिला प्रकोष्ठ इकाई में निशा रानी गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, सुमेधा चौधरी, रूपम कुमारी एवं नूतन दास शामिल हैं जब्कि तंज़ीला तासीर को प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर मनोनीत किया गया है।जेजेए के प्रदेश कार्यकारिणी में संतोष कुमार साव (धनबाद),मनीष कुमार सिन्हा (जमशेदपुर), संजय रंजन (रांची), आसिफ़ अंसारी (गिरिडीह), सुरेंद्र गुप्ता (लातेहार), आशीष अग्रवाल (गढ़वा), अश्वनी घई (पलामू), अश्वनी मिश्रा (दुमका), निरभ किशोर (गोड्डा),उदय शंकर सिंह (जामताड़ा),परवीन कुमार (साहिबगंज), रघुवंश मणि सिंह (जमशेदपुर),शेख अलाउद्दीन (सरायकेला), अजय महतो (जमशेदपुर), संदीप बर्णवाल (गिरिडीह), शौकत खान (धनबाद), सुशांत पाठक (चतरा), मासूम अंसारी ( पिपरवार), मुमताज़ शारिक (जमशेदपुर), कुमार रवि त्रिवेदी (पाकुड़), अशोक शर्मा  (पाकुड़) एवं माधव सिंह (पाकुड़) शामिल हैं।प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र कुमार एवं  प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में महेंद्र यादव शामिल हैं।

Share this news

About desk

Check Also

जय फिलिस्तीन पर सांसद ओवैसी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *