Home / National / विनोद तावड़े बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, ऋतुराज सिन्हा राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

विनोद तावड़े बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, ऋतुराज सिन्हा राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार इकाई के नेता ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व सौंपा है।
नड्डा ने रविवार को विभिन्न सांगठनिक नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिन्हा के साथ ही आशा लाकड़ा (झारखंड) को भी राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है।
वहीं, भारती घोष (पश्चिम बंगाल) और शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।
भाजपा अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

सीबीआई ने रक्षा मंत्रालय के लेफ्टिनेंट कर्नल को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में तैनात …