Home / National / बाढ़ प्रभावित मराठवाड़ा के किसानों को जल्द मिले आर्थिक मदद : फडणवीस

बाढ़ प्रभावित मराठवाड़ा के किसानों को जल्द मिले आर्थिक मदद : फडणवीस

मुंबई, महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार को मराठवाड़ा अंचल के लिए अधिक से अधिक मदद करनी चाहिए। इस इलाके के किसानों को बाढ़ से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, इसलिए क्षति के आकलन के बिना ही उनको शीघ्र आर्थिक मदद देना जरूरी है। वहीं, रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे ने भी राज्य सरकार को बढ़चढ़कर किसानों की सहायता करने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष फडणवीस वर्षा एवं बाढ़ प्रभावित विदर्भ और मराठवाड़ा इलाके के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार को वाशिम और नांदेड़ जिले का दौरा किया था। उन्होंने रविवार को औरंगाबाद जिले में बाढ़ प्रभावित कई किसानों के खेतों में जाकर हालात का जायजा लिया। फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि बारिश के बाद आई बाढ़ से यहां किसानों का सब कुछ नष्ट हो गया है। खेतों की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं, रेल राज्यमंत्री दानवे परभणि जिले में बाढ़ प्रभावित किसानों के खेतों में जाकर हालात से रूबरू हुए। दानवे ने पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार को पीड़ित किसानों को बढ़चढ़कर सहायता पहुंचाने की मांग की।
पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उन्हें पता चला है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मराठवाड़ा इलाके का दौरा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कब दौरा करेंगे, यह तय नहीं है, लेकिन यहां किसान पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। इसलिए राज्य सरकार को तत्काल इस क्षेत्र के किसानों का बिजली कनेक्शन न काटने का आदेश जारी करना चाहिए। किसानों से की जा रही कर्ज वसूली पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए। इस दौरान फडणवीस के साथ विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर भी उपस्थित थे।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

Despite monsoon deficit, Kharif acreage up 32% in June, driven by pulses & oilseeds

India sees higher acreage of summer-sown Kharif crops in June despite a larger monsoon rainfall …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *