Home / National / सुखजिंदर रंधावा बने पंजाब के 29वें मुख्यमंत्री

सुखजिंदर रंधावा बने पंजाब के 29वें मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वे पंजाब के माझा क्षेत्र से आते हैं और राज्य के 29 वे मुख्यमंत्री होंगे। इससे पूर्व माझा क्षेत्र से प्रताप सिंह कैरों पंजाब के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय करने को बैठक हुई लेकिन तब इसमें किसी के नाम पर मोहर नहीं पायी थी। रविवार को पर्यवेक्षकों के साथ कांग्रेस विधायकों की हुई बैठक में उनके नाम पर मोहर लग गई।

सुखजिंदर रंधावा का पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में आने पर उनके घर पर विधायकों और मंत्रियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। विधायक परमिंदर पिंकी भी सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर पहुंचे हैं।
सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं , जहां से ननकाना साहिब ( पाकिस्तान ) को गलियारा मार्ग जाता है। वे दो बार कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। वे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संतोख सिंह रंधावा के बेटे हैं। वे तीसरी बार विधायक बने हैं। कैप्टन अमरेंद्र सिंह सरकार में वे जेल और सहकारिता मंत्री थे। वे पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष और महासचिव भी रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के अध्यक्ष बनाने से पहले वे कैप्टन अमरेंद्र सिंह के वफादारों में से एक थे। सिद्धू के आने के बाद उन्होंने वफादारी बदल ली।

गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह ने कल पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से कुछ घंटे पहले कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को एक पत्र में लिखकर अपना दुख जताया था। आज यह पत्र सार्वजनिक हुआ। इस चिट्ठी में उन्होंने खुद को ‘पिछले पांच महीनों की राजनीतिक घटनाओं से दुखी’ बताया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

जय फिलिस्तीन पर सांसद ओवैसी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *