
नई दिल्ली, राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। इसके अलावा पुरोहित को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में इस बाबत जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल पद पर नियमित नियुक्ति होने तक उन्हें वहां का प्रभार सौंपा है। पुरोहित तमिलनाडु में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुये अब पंजाब की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल के रूप में उनके कर्तव्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
साभार – हिस
Indo Asian Times । Hindi News Portal । इण्डो एशियन टाइम्स,। हिन्दी न्यूज । न रूकेगा, ना झुकेगा।।
