Home / Odisha / ओडिशा के विभिन्न स्थानों पर तापमान में कमी, दारिंगीबाड़ी में सबसे कम तापमान

ओडिशा के विभिन्न स्थानों पर तापमान में कमी, दारिंगीबाड़ी में सबसे कम तापमान

भुवनेश्वर । राज्य के विभिन्न स्थानों में बुधवार से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार की सुबह प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तापमान 12 डिग्री सेलसियस से कम का न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। राज्य के मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंधमाल जिले के दारिंगीबाड़ी में राज्य के सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया है। यहां पर आज सुबह 9.5 डिग्री सेंटिग्रेड तापमान रिकार्ड किया गया है। केन्दुझर में 10 डिग्री,  बालेश्वर व झारसुगुड़ा में तापमान 10.3, अनुगूल में 10.6 तथा कंधमाल जिला मुख्यालय फुलबाणी में 11.0 डिग्री सेंटिग्रेड  न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। कटक में 12.4 व भुवनेश्वर में 14.8 डिग्री सेंटिग्रेड तापमान रिकार्ड किया गया है। इसी तरह चांदबाली में तापमान 12.9, कोरापुट में 12.8, टिटिलाग़ढ में 12.6 डिग्री सेंटिग्रेड न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

भारत बंद से ओडिशा में जनजीवन प्रभावित

 कई क्षेत्रों में सेवाएं रहीं ठप, सड़कों पर भी दिखा असर  बैंकों के शटर डाउन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *