भुवनेश्वर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आरोप लगाया है कि संसद में धर्म के आधार पर नागरिकता प्रदान करने संबंधी जो विधेयक पारित किया गया, वह संविधान के विरोधी है। ऊपर से बीजू जनता दल द्वारा उस विधेयक को समर्थन दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाकपा के प्रदेश सचिव आशीष कानुनगो ने यह बात कही।श्री कानूनगो ने कहा कि भारत एक सेकुलर देश है, लेकिन भाजपा सेकुलरिजम को समाप्त करने के लिए कदम उठा रही है। बीजू पटनायक जैसे सेकुलर व्यक्ति के नाम पर बने बीजू जनता दल द्वारा इस विधेयक को समर्थन किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे बीजद के सेकुलर पहचान के प्रति सवाल खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने भाजपा व बीजद के मधुर संबंधों का भी खुलासा कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ सभी को सामने आना चाहिए।
Check Also
मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित
80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
