Home / Odisha / विधानसभा में उठा लोवर इंद्र व लोवर शुकतेल परियोजना में देरी को मुद्दा

विधानसभा में उठा लोवर इंद्र व लोवर शुकतेल परियोजना में देरी को मुद्दा

भुवनेश्वर – बलांगीर जिले में सिंचाई की सुविधा काफी कम होने के बाद भी वहां प्रस्तावित लोवर शुकतेल व लोवर इंद्रा सिंचाई परियोजना में काफी देरी होना का मामला बुधवार को विधानसभा में उठा। कांटाबांजी के विधायक संतोष सिंह सालुजा ने इस मुद्दे को उठाया। प्रश्नकाल के शुरु होने पर ही विधायक संतोष सिंह सालुजा इन दो परियोजना को शुरु करने की मांग लिखा हुआ बैनर अपनी सीट पर खड़े होकर दिखाने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कहा कि बैनर को बाहर रखें। श्री सालुजा ने कहा कि क्योंकि उन्हें शून्यकाल में बोलने की अनुमति नहीं मिल रही है इस कारण उन्होंने यह बैनर को दिखाया है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने कहा कि उन्हें शून्यकाल में बोलने दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने बैनर को नीचे रख अपनी सीट पर बैठे। शून्यकाल में श्री सालुजा को बोलने की अनुमति दी गई तथा श्री सालुजा ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संभी प्रखंडों में 35 प्रतिशत की सिंचाई की व्यवस्था करने की बात कह रही है, लेकिन बलांगीर जिले में सिर्फ 4 प्रतिशत जमीन पर ही सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। प्रस्तावित लोवर शुकतेल व लोवर इंद्रा सिंचाई परियोजना के कार्यान्वयन में भारी देरी हो रही है। इन परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए।

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बाला साहेब देवरस को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर – केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *