Home / Odisha / संबलपुर : जादू-टोना के संदेह में वृद्ध की हत्या का प्रयास

संबलपुर : जादू-टोना के संदेह में वृद्ध की हत्या का प्रयास

संबलपुर – जादू-टोना के संदेह में एक वृद्ध की हत्या का प्रयास विफल रहा। यह घटना अंईठापाली थाना अंतर्गत कांईशिर में हुई है। पीड़ित वृद्ध का नाम पुरूषोत्तम कुमार बताया गया है तथा वह नुआपाड़ा का रहनेवाला है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चंद्रमणी बेहेरा एवं उसकी पत्नी सुमित्रा बेहेरा को गिरफ्तार किया गया है। अंईठापाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंद्रमणी के पुत्र की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही है। उन्होंने उसका हरसंभव इलाज कराया। इसके बावजूद उसकी तबीयत ठीक नहीं हो पा रही है। इस बीच चंद्रमणी को शक हुआ कि पुरूषोत्तम ने जादू टोना कर उसके बेटे की यह हालत कर दी है। अंतत: चंद्रमणी एवं उसकी पत्नी सुमित्रा ने पुरूषोत्तम पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी प्रकार पुरूषोत्तम उनके चंगुल से निकल भागा और अंईठापाली थाना पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया। अंईठापाली पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दंपत्ति के खिलाफ अपराध कायम किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बाला साहेब देवरस को दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर – केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *