
-
कई कार्यक्रमों में किया शिरकत
-
संविधान दिवस पर इसकी रक्षा करने को जताई प्रतिबद्धता
-
देवगढ़ कालेज में छात्रों के बीच फ्री लैपटाप वितरण
देवगढ़- पश्चिम ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने आज जिले में तूफानी दौरा किया। आज उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत किया। 70वें संविधान दिवस के अवसर पर उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ संविधान की रक्षा करने के लिए प्रतिवद्धता जताई। इससे पूर्व उन्होंने पश्चिम ओडिशा विकास परिषद से मिली राशि के उपयोग को लेकर समीक्षा भी की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से राशि के सही उपयोग कर जनता के हित में कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे उनके विकास में खर्च किये जाने चाहिए।

इसके बाद उन्होंने एक अन्य बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यक्रम में सदस्यों की संख्या बढ़ाने को लेकर चल रहे अभियान की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सदस्यों और पदाधिकारियों से इस अभियान को और गति प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को बताते हुए सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दें।

addressing at deogarh college on the occasion of free distribution of laptop to the students of deogarh college under Biju yuva sasaktikaran yojana
इसके बाद सुभाष चौहान ने देवगढ़ कालेज में आयोजित एक समारोह में भाग लिया। यहां पर बीजू युवा सशक्तिकरण योजना के तहत निःशुल्क लैपटाप छात्रों के बीच वितरण किया गया। यहां छात्रों को संबोधित करते हुए चौहान ने राज्य सरकार की 5-टी योजना के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की ओर से युवाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और खासकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक युवाओं के विकास के लिए प्रयासरत हैं। य़ुवाओं को रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। औद्योगिक विकास पर सरकार जोर दे रही है।