Home / Odisha / ओडिशा में दो दिनों तक पारा रहेगा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर

ओडिशा में दो दिनों तक पारा रहेगा 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर

  • दो दिनों के लिए लू को लेकर नारंगी चेतावनी जारी

  • मौसम विभाग ने लोगों के लिए सलाह जारी की

भुवनेश्वर। उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी शुष्क हवा तथा चिलचिलाती धूप के कारण ओडिशा के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम (दिन) तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर होने की संभावना है और यह सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) क्षेत्रीय केंद्र ने दी। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दिन के समय सुबह 11.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे के बीच बाहर जाते समय एहतियाती कदम उठाएं।

आईएमडी ने अपने दोपहर के बुलेटिन में कहा है कि दक्षिण आंतरिक ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। तटीय ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर काफी गिरावट देखी गई और अन्य जगहों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।  ओडिशा के कुछ जिलों में एक या दो स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी ऊपर थे। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की है। मयूरभंज, नयागढ़, अनुगूल, बौध, कटक और केंदुझर जिलों में एक या दो स्थानों पर लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गयी है। इसी तरह से बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, खुर्दा, जाजपुर, ढेंकानाल, गंजाम, गजपति, नवरंगपुर, मालकानगिरि, सुंदरगढ़ और देवगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।

इसके साथ ही नुआपड़ा, सोनपुर, बलांगीर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, कलाहांडी, कंधमाल, बरगढ़ और रायगड़ा जिलों में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति जिलों में एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इन जिलों को लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

रविवार को कंधमाल, गंजाम, रायगड़ा, गजपति, कोरापुट और मालकानगिरि जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और ओडिशा के बाकी जिलों में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।

इसके साथ ही कंधमाल, गंजाम, रायगड़ा, गजपति, कोरापुट और मालकानगिरि जिलों में एक या दो स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज सतही हवा के साथ बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।

22 को कंधमाल, गंजाम, रायगड़ा, गजपति, कोरापुट, मालकानगिरि, नवरंगपुर, नुआपड़ा, कलाहांडी, बलांगीर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और बाकी जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

नारंगी चेतावनी जारी

मयूरभंज, केंदुझर और अंगुल जिलों में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए नारंगी चेतावनी जारी की गयी है।

पीली चेतावनी

बालेश्वर, जाजपुर, ढेंकानाल, बौध, कंधमाल, खुर्दा, कटक, केंद्रापड़ा और जगतसिंहपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी और खुर्दा जिलों में एक या दो स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

आंधी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, कंधमाल, गंजाम, रायगड़ा, गजपति, कोरापुट, मालकानगिरि, नवरंगपुर, नुआपाड़ा, कलाहांडी और बलांगीर जिलों में एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज सतही हवा के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *