Home / Odisha / पूर्व मंत्री डा कमला दास नहीं रहीं

पूर्व मंत्री डा कमला दास नहीं रहीं

  • राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने शोक व्यक्त किया

भुवनेश्वर। ओडिशा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तथा तीन बार की विधायक डा कमला दास नहीं रहीं। कटक के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 79 वर्ष की थीं। उनके निधन पर बालेश्वर जिला व राज्य के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बीती देर रात उनका निधन हुआ। दो सप्ताह पूर्व अस्वस्थ होने के कारण उन्हें भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 दिन पहले उन्हें कटक के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।

उल्लेखनीय 1990 में डा कमला दास ने डाक्टर की नौकरी से त्यागपत्र देकर जनता दल के टिकट से भोगराई विधानसभा से चुनाव लड़ कर विजयी हुईं थीं। इसी तरह 1995 में जनता दल से व 2000 में बीजू जनता दल के टिकट से फिर से विधायक चुनी गईं। वह बीजू पटनायक व नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहीं।

राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षामंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि वरिष्ठ नेता तथा ओडिशा के पूर्व मंत्री डाक्टर कमला दास के निधन का समाचार सुन कर दुःखी हूं। उनके लंबे सार्वजनिक जीवनयात्रा के बीच ओडिशा व ओडिशा की जनता के लिए उन्होंने निरंतर कार्य किया है। उनके शोक संतप्त परिवार व उनके अनुगामियों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक्स पर लिखा कि पूर्व विधायक तथा मंत्री डा कमला दास के निधन के समाचार प्राप्त कर दुखी हूं। जनसेवा के लिए उनके कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि पूर्व मंत्री तथा भोगराई विधानसभा से पूर्व विधायक डा कमला दास के निधन का समाचार सुन कर दुःखी व आहत हूं। जनप्रतिनिधि के रुप में उनकी जनसेवा का कार्य हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनकी अमर आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

उत्कल बिल्डर्स का 15 दिवसीय जलछत्र का उद्घाटन

भीषण गर्मी में पहले दिन लगभग एक हजार लोगों को दही का शर्बत पिलायी गयी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *