Home / Odisha / भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर रही हैं महिलाएं – रघुवर दास

भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर रही हैं महिलाएं – रघुवर दास

  • राज्यपाल ने किया जगतसिंहपुर जिले का दौरा

  • बुनकर महिलाओं, आशाकर्मियों व ग्रामीणों से की बात

  • मां सारला का लिया आशीर्वाद

भुवनेश्वर। राज्यपाल रघुवर दास ने शुक्रवार को जगतसिंहपुर जिले का दौरा किया। इस दौपान उन्होंने बुनकर महिलाओं, आशाकर्मियों से मिलने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्र में जाकर बच्चों व ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने जिले में मां सारला मंदिर जाकर माता का दर्शन किया।

राज्यपाल ने जिले के बूनकरों के गांव जयपुर जाकर वहां के लोगों से बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में महिलाएं स्वरोजगार से जुड़कर न केवल खुद को सक्षम बना रही हैं, बल्कि भारत को भी आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई योजनाएं शुरू की, जिनके परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बुनकरों के इस गांव में सभी कोई स्वरोजगार से जुड़ा हुआ है। इन महिलाओं का आत्मविश्वास देखकर बहुत अच्छा लगा।

इसी तरह उन्होंने जिले के ताराजंगा में आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। यहां बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बच्चों के विकास की पहली कड़ी है। उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए यहां गंभीरता से प्रयास किया जाना चाहिए। आंगनबाड़ी में बच्चों का जन्मदिन मनाएं। उनके सर्वांगीण विकास में ऐसे आयोजन सहायक साबित होंगे।

राज्यपाल ने मणिजंगा स्वास्थ्य सेवा केन्द्र जाकर आशाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आशा बहनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी बेहतरीन कार्य किए हैं। कोविड के दौरान किए गए उनके प्रयास काफी सराहनीय हैं। महिलाओं के सुरक्षित प्रसव में भी आशा बहनों की भूमिका सराहनीय रही है। इस कारण देश में मातृत्व मृत्यु दर के मामले में काफी कमी आई है। माता और बच्चों के कुपोषण में भी काफी सुधार हुआ है। जगतसिंहपुर जिले के मणिजंगा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्हें धन्यवाद देते हुए इसी प्रकार सेवा कार्य से जुटे रहने की अपील की। राज्यपाल ने मां सारला के दरबार में जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share this news

About desk

Check Also

गजपति जिले में शिकार के दौरान गोली लगने से व्यक्ति की मौत

सूअर के शिकार के लिए साले ने चलायी थी गोली परिवार ने लगाया हत्या का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *