Home / Odisha / ओडिशा विधानसभा में एक भी मंत्री न रहने के कारण हंगामा

ओडिशा विधानसभा में एक भी मंत्री न रहने के कारण हंगामा

  • विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ मंत्रियों का रहना जरुरी

भुवनेश्वर – ओडिशा विधानसभा में कामकाज चलने के समय एक भी मंत्री उपस्थित न रहने को लेकर विपक्षी विधायकों ने हंगामा किया। विपक्षी विधायकों के हंगामे के बाद राज्य सरकार के मंत्री व विधायक सदन में अपनी-अपनी सीटों पर आकर बैठ गये। विधानसभा अध्य़क्ष ने इस मुद्दे पर कहा कि सदन के कामकाज चलते समय कुछ मंत्रियों के सदन में उपस्थित रहना जरुरी है। सत्तापक्ष के मुख्य सचेतक इस बात को सुनिश्चित करें। बुधवार को प्रश्नकाल का कार्यक्रम के बाद विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के संबंध में चर्चा के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र जब बोल रहे थे तब राज्य सरकार के एक भी मंत्री सदन में उपस्थित नहीं थे। केवल इतना ही नहीं, सरकारी दल के विधायकों की संख्या भी काम कम थी। इसे देखकर कांग्रेस के विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति भड़क गये और कहा कि एक भी मंत्री यहां उपस्थित नहीं है। इसके बाद कांग्रेस व भाजपा विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सदन के बीच में  आ गये। नारेबाजी होते हुए देख राज्य सरकार के मंत्री व अनुपस्थित विधायक सदन में अपनी सीट पर बैठने लगे। इस पर विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने कहा कि सदन के कामकाज चलते समय कुछ मंत्रियों के सदन में उपस्थित रहना जरुरी है। सत्तापक्ष के मुख्य सचेतक इस बात को सुनिश्चित करें।

Share this news

About desk

Check Also

पांच वर्षों में उद्योगों से 512 समझौते, केवल 30 क्रियान्वित

उद्योग मंत्री संपद स्वाईं ने विधानसभा में दी जानकारी भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *