Home / Odisha / ओड़िया फिल्म अभिनेता पिंटू नंद नहीं रहे

ओड़िया फिल्म अभिनेता पिंटू नंद नहीं रहे

  • राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री समेत अनेक मान्यगण्य लोगों ने शोक व्यक्त किया

भुवनेश्वर। ओड़िया फिल्म व धारावाहिक जगत के लोकप्रिय अभिनेता पिंटू नंद का बीती रात हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 45 साल के थे। वह लीवर से जुड़ी बीमारी से ग्रसित थे। हाल ही में उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था, वहां से हैदराबाद लाया गया था। हैदराबाद में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से ओड़िया अभिनय जगत में शोक व्याप्त है।

उनके निधन पर राज्यपाल प्रो गणेशीलाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान समेत अनेक मान्यगण्य लोगों न शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल प्रो गणेशीलाल ने कहा कि अपने बेहतरीन अभिनय के कारण पिंटू काफी लोकप्रिय थे। मैं उनकी आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी पिंटू नंद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका फिल्मों व धारावाहिकों में अभिनय का छाप दर्शकों के हृदय पर हमेशा रहेगा। मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि पिंटू नंद के निधन से ओडिशा ने एक बेहतरीन कलाकार को खो दिया है। उनका अभिनय काफी बेहतरीन था। प्रधान ने उनकी आत्मा की सद्गति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा ने भी पिंटू नंद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share this news

About desk

Check Also

24 साल बाद बदली विधानसभा में नवीन पटनायक की सीट

आम विधायक के रूप में पहुंचे सदन में भुवनेश्वर। जिस सदन में नवीन पटनायक मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *