Home / Odisha / शीतलहर का कहर, सिमिलिगुड़ा में पारा 2 डिग्री तक लुढ़का

शीतलहर का कहर, सिमिलिगुड़ा में पारा 2 डिग्री तक लुढ़का

  • अगले 48 घंटों में भीषण शीतलहर की स्थिति रहने का पूर्वानुमान

भुवनेश्वर। ओडिशा में शीतलहर का कहर जारी है। कोरापुट जिले के सिमिलिगुड़ा में शनिवार की रात न्यूनतम न्यूनतम (रात) तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। यहां हड्डी कंपाने वाली ठंड से लोगों का हाल बुरा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ओडिशा के कई हिस्से पिछले कुछ दिनों से तीव्र शीतलहर की स्थिति से जूझ रहे हैं और फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग ने कल ओडिशा के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति की संभावना जताते हुए पीली चेतावनी जारी की थी। अब मौसम विभाग ने आज कहा है कि अगले 48 घंटों में भीषण शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है। कटक और भुवनेश्वर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 11.5 और 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार,

सिमिलीगुड़ा राज्य का सबसे अधिक ठंड शहर रहा, जहां तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद किरेई में 4.4 डिग्री सेल्सियस, जी उदयगिरि में 4.6 डिग्री सेल्सियस, फूलबाणी में 5 डिग्री सेल्सियस, राउरकेला में 6.4 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ और कोरापुट में 6.5 डिग्री सेल्सियस तथा झारसुगुड़ा में 6.6 डिग्री सेल्सियस, दरिंगबाड़ी में 6.7 डिग्री सेल्सियस तथा केंदुझर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Share this news

About desk

Check Also

गजपति जिले में शिकार के दौरान गोली लगने से व्यक्ति की मौत

सूअर के शिकार के लिए साले ने चलायी थी गोली परिवार ने लगाया हत्या का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *