Home / National / अवैध कब्जा और पार्किंग के खिलाफ चला अभियान

अवैध कब्जा और पार्किंग के खिलाफ चला अभियान

सिलीगुड़ी- बागडोगरा के पानीघटा मोड़ के पास अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाकर उसको खाली कराने का प्रयास किया गया। यहाँ हाइवे पर नाले के ऊपर सब्जी एवं मछली विक्रेताओं द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है। इससे सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने को  लेकर आज अपर बागडोगरा ग्राम पंचायत उपप्रधान संजय महतो द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। फुटपाथ पर अवैध तरीके से बैठे दुकानदारों को पुलिस प्रशासन की मदद से हटाया गया।  प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुबारा दुकानें लगायी गयी तो कठोर कदम उठाया जायेगा। बागडोगरा पानीघाटा मोड़ के पास स्थित बालिका उच्च विद्यालय के सामने वाहनों के अवैध पार्किंग के कारण स्कूल के छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी हुई थी। बताया जाता है कि लोग यहां अपने वाहनों को जैसे तैसे खड़ा कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। आने जाने वाले वाहनों से बच्चों को टकराने की आशंका प्रबल रहती है। इसे लेकर आज विद्यालय की प्रधान शिक्षिका श्रीति राय ने बताया कि विद्यालय के सामने बड़े वाहन को लगाए जाने से बहुत परेशानी हो रही थी। पुलिस को जब इस समस्या से अवगत कराया गया तो पुलिस प्रशासन ने कारवाई करते हुए वाहनों को विद्यालय के सामने से हटा दिया, जिससे की विद्यालय के छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने राहत की सांस ली है।

Share this news

About desk

Check Also

इण्डो एशियन टाइम् Indo Asia Times ब्रेंकिंग न्यू, ताजा खबर आज का खबर खबरें चलाओ खबरें चलाओ बोलकर देखें ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today headlines ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी up ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी today live ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज तक लाइव झारखण्ड ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी आज 15 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 14 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,बड़ी खबरें,हिंदी खबरें,आज 27 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 29 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 30 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 16 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 04 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 13 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 12 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 07 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 11 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 08 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ ताजा खबर,हिंदी खबरें,आज की ताज़ा ख़बर,राज्य समाचार,04 अक्टूबर 2023,11अक्टूबर 2023,भारत पाकिस्तान प्रेम कहानी,पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर,आज 03 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार,आज 05 सितंबर 2023 के मुख्य समाचार

टीबी मुक्त भारत बनाने में आयुर्वेद का अहम योगदान: डा. तनूजा

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में टीबी का इलाज आयुर्वेद तरीके से सफलतापूर्वक किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *